राष्ट्रध्वज की शान और देशभक्ति के उत्साह के साथ भोपाल मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रध्वज की शान और देशभक्ति के उत्साह के साथ भोपाल मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस | New India Times

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में स्वतंत्रता, राष्ट्रगौरव एवं देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, हबीबगंज के परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से भर उठा।

इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ। मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। रेलवे सुरक्षा बल एवं विभिन्न दलों की अनुशासित एवं आकर्षक परेड ने समारोह में विशेष गरिमा और उत्साह का संचार किया।

राष्ट्रध्वज की शान और देशभक्ति के उत्साह के साथ भोपाल मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस | New India Times

इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक महोदय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया। संदेश के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भारतीय रेल की भूमिका, रेल कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, यात्रियों की सुरक्षा एवं बेहतर रेल सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

समारोह में परेड द्वारा सलामी एवं मार्च-पास्ट के पश्चात देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में राष्ट्रप्रेम एवं उत्साह का संचार किया।

समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अभिराम खरे और श्री योगेन्द्र बघेल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह, श्री वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया सहित सभी अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

राष्ट्रध्वज की शान और देशभक्ति के उत्साह के साथ भोपाल मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस | New India Times



कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष, मंडल कल्याण संगठन द्वारा तिरंगे रंग के गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा गया, जो स्वतंत्रता, आशा, एकता और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बना।

मुख्य समारोह के पश्चात रेल संस्थान, भोपाल में ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद वोट क्लब, भोपाल में रेलवे इंजन पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिससे रेल परिवार की राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को अभिव्यक्ति मिली।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल मंडल कार्यालय, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं भोपाल रेलवे स्टेशन को आकर्षक तिरंगा रंगों की विद्युत सजावट से जगमगाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे रेलवे परिसर यात्रियों एवं आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बने और स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को और अधिक जीवंत किया।

भोपाल मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और भारतीय रेल की सेवा भावना का संदेश दिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version