डोमिनगढ़ में ध्वजारोहण कर शहीदों को किया गया नमन, देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

डोमिनगढ़ में ध्वजारोहण कर शहीदों को किया गया नमन, देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प | New India Times

विकासखंड जंगल कौड़िया के ग्राम पंचायत डोमिनगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अवनीश यादव ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. फैजुर्रहमान ने ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में गौरवपूर्ण दिन है। यह अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने के साथ ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
शिक्षक नेता शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों और ग्रामीणों को देश की आजादी के इतिहास तथा स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार ने किया।
इस अवसर पर रमाकांत विश्वकर्मा, नीतू यादव, सफाई कर्मचारी सुरेश कुमार भारती, विजय कुमार कुशवाहा, अजय कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता सिंह, सीमा सिंह, इंद्रावती देवी, आशा समूह की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version