साबिर खान, मीरा-भाईंदर/वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT:

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दीर्घकालीन एवं निष्कलंक सेवा के सम्मान में प्रदान किए जाने वाले अति उत्कृष्ट सेवा पदक (25 वर्ष की सेवा) और उत्कृष्ट सेवा पदक (15 वर्ष की सेवा) से मिरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के 25 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित हुए हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के हाथों पदक एवं प्रशस्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंदे सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंदे, सहायक पुलिस आयुक्त गणपत दिनकर पिंगळे, समीर नारायण साळुंखे, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र गणपतराव कांबळे, सतीश दिनकर निकम, पुलिस उपनिरीक्षक कमलाकर कृष्णाजी चासकर, जनार्दन लडकू मते, प्रमोद नारायण जाधव, मुकेश गणपत पवार, मनोहर बाळासाहेब तावरे और प्रदीप नामदेव विंदे को सम्मानित किया गया।
वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में पुलिस उपआयुक्त संदीप डोईफोडे, पुलिस निरीक्षक प्रमोद अशोक बडाख, सुजीतकुमार तुकाराम गुजंकर, सहायक पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय बाळू सरक, तुषार सुरेश जगताप, अभिजीत दिलीप लांडे, उज्वल भास्कर आरके, मनोज नारायण मोरे, प्रफुल्ल अनंत पाटील, प्रदीप दत्तात्रय टकले, मधुकर अनंत सावंत, पुलिस हवलदार संदीप रघुनाथ जाधव और महिला पुलिस हवलदार शीतल सचिन शिंगोटे शामिल हैं।
पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक और अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंदे ने सभी पदक प्राप्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
