आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को थानों में जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर निस्तारित होने वाले मामलों का निर्धारित समय सीमा में प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने तथा फरियादियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
