मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंजुमन इस्लामुल मुस्लिम कमेटी एवं यंग मुस्लिम कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
सियाल अंबाड़ा से शुरू हुई यह यात्रा अंबाड़ा बस स्टैंड, मटन मार्केट, गुढ़ी बस स्टैंड एवं नागराज कॉलोनी होते हुए माइनस स्थित मदरसा नूरिया पहुंची। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज़्बा लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया गया।
मदरसा नूरिया पहुंचने के बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ भी की गई।
