मंत्री गिरीश महाजन के रिश्तेदार ने तीन करोड़ में बांटे 600 करोड़ के ठेके : तुकाराम मुंढे को नियुक्त करने की मांग | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260813-WA0120.mp4
New India Times

10 लाख करोड़ रुपए कर्ज़ का बोझ झेल रहे महाराष्ट्र में सरकार के अंदर और बाहर आर्थिक अपराध चरम पर है। कुंभ मंत्री गिरीश महाजन के भतीजे तनय अनंत महाजन और उसके सहयोगी नरेन्द्र तोताराम महाजन ने तीन करोड़ पांच लाख रुपए लेकर ठेकेदारों को 591 करोड़ रुपए के ठेकों की फर्ज़ी वर्क ऑर्डर थमा दी है। मंत्री गिरीश महाजन ने इस फ्रॉड के बारे में नासिक पुलिस कमिश्नर को सूचित किया। पीड़ित ठेकेदारों ने नासिक रोड़ पुलिस थाने में तीन शिकायतें दर्ज करी। पुलिस ने तनय और नरेन्द्र को गिरफ्तार किया है।

मंत्री गिरीश महाजन के रिश्तेदार ने तीन करोड़ में बांटे 600 करोड़ के ठेके : तुकाराम मुंढे को नियुक्त करने की मांग | New India Times

तीसरा आरोपी जामनेर से कोई कंप्यूटर ऑफसेट वाला बताया जा रहा है इस कांड में कुल 10 आरोपी हैं। कुंभ के इतिहास में ये पहली घटना है कि कुंभ मंत्री के भतीजे ने हि मंत्री जी को सब के सामने रुसवा कर दिया। गिरीश महाजन ने खुद को तनय से अलग कर विपक्षी नेता की भूमिका में प्रेस का सामना किया। देवेन्द्र फड़नवीस सरकार ने लाडली बहन योजना से एक करोड़ महिलाओं का नाम काटकर कुंभ के आयोजन के लिए 34 हजार करोड़ रुपया खड़ा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह अफ़वाह फैलाई जा रही है कि कुंभ का कोई ऑडिट नहीं होता जब की सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि सरकारी तिजोरी से आयोजित किसी भी प्रोजेक्ट का हिसाब देना प्रशासन के लिए अनिवार्य है।

मंत्री गिरीश महाजन के रिश्तेदार ने तीन करोड़ में बांटे 600 करोड़ के ठेके : तुकाराम मुंढे को नियुक्त करने की मांग | New India Times

तुकाराम मुंढे को क्यों हटाया?
शासन ने आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव के तौर पर IAS तुकाराम मुंढे की नियुक्ति की जिसे देवेन्द्र फड़नवीस सरकार ने रद्द कर दिया। नासिक कुंभ के बजट का अधिकतम पैसा आपदा प्रबंधन विभाग से लिया गया है और आपदा प्रबंधन विभाग सीधे गृह मंत्रालय के मातहत आता है जो मुख्यमंत्री के पास है। महाराष्ट्र की जनता सवाल पूछ रही है कि देवेन्द्र फड़नवीस सरकार ने तुकाराम मुंढे को आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव पद की नियुक्ति से क्यों  हटाया ?  विदित हो कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने बीजेपी पर कुंभ प्रबंधन में 56% कमीशन के आरोप किए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version