लापता बच्चे को पुलिस ने चंद घंटों में सकुशल किया बरामद | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के थाना मंगलवारा क्षेत्र में बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

मामले की सूचना मिलते ही डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके निर्देश पर एडिशनल डीसीपी जोन-3 शालिनी दीक्षित एवं एसीपी हनुमानगंज राकेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

थाना मंगलवारा प्रभारी अजय कुमार सोनी ने पुलिस टीम के साथ बच्चे की तलाश के लिए अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तत्परता से लगातार प्रयास करते हुए कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

भोपाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version