माचीघाट में आजादी के बाद से पुलिया की मांग अधूरी, 20 गांवों के ग्रामीण परेशान; कदम-कदम पर हादसे का खतरा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260812-WA0165.mp4
New India Times

जुन्नारदेव क्षेत्र के अंतर्गत माचीघाट में आजादी के बाद से करीब 15 से 20 गांवों के लोग नदी के रास्ते आवागमन करते आ रहे हैं। नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

माचीघाट में आजादी के बाद से पुलिया की मांग अधूरी, 20 गांवों के ग्रामीण परेशान; कदम-कदम पर हादसे का खतरा | New India Times

बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में नदी में बाढ़ आने के कारण कई महीनों तक लोगों का आवागमन प्रभावित रहता है। वहीं, नदी में पत्थरों पर काई जम जाने के कारण दोपहिया वाहन चालकों सहित पैदल आने-जाने वाले लोगों के फिसलकर हादसे का शिकार होने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से माचीघाट नदी पर तत्काल पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी ने बताया कि बारिश के दौरान यदि नदी में बाढ़ आ जाती है, तो ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय कर दूसरे मार्ग से जाना पड़ता है, जिससे समय और दूरी दोनों अधिक हो जाती हैं।

ग्रामीणों का दावा है कि नदी पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति भी पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। पुलिया निर्माण में देरी क्यों हो रही है, इसका पता नहीं चल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी पर पुलिया का निर्माण हो जाता है, तो आसपास के 15 से 20 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें लंबी दूरी तय करने से भी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version