जमशेद आलम, नई दिल्ली, NIT:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के परिणाम बुधवार, 12 अगस्त को घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना परिणाम डिजीलॉकर के रिजल्ट पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
बोर्ड के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए कुल 2,91,576 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,75,287 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,11,056 विद्यार्थी इम्प्रूवमेंट श्रेणी और 1,64,231 विद्यार्थी कंपार्टमेंट श्रेणी में शामिल हुए थे।
कंपार्टमेंट श्रेणी में 53.08 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले वर्ष के 38.36 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
छात्र results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। छात्र डिजीलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी अपना डिजिटल रिजल्ट एवं मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
नियमित विद्यार्थियों की मुद्रित मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। विदेशों में स्थित CBSE से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थी भी डिजीलॉकर के माध्यम से अपने डिजिटल दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।
CBSE ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
