एचआईवी-एड्स से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू, छात्रों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एचआईवी-एड्स से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू, छात्रों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में एचआईवी-एड्स से बचाव एवं रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ बुधवार, 12 अगस्त को शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को एचआईवी संक्रमण एवं एड्स की रोकथाम के प्रति जागरूक किया।

“एचआईवी-एड्स को हराना है, जागरूकता को अपनाना है” जैसे नारों के साथ छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण कर लोगों को एचआईवी-एड्स से बचाव एवं जागरूकता का संदेश दिया।

रैली का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन तथा डॉ. अर्चना कैथवास, नोडल अधिकारी, के निर्देशन में किया गया। रैली का शुभारंभ बीएमओ डॉ. सुरेश नागवंशी एवं शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सी.एस. दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव की एचआईवी-एड्स काउंसलर प्रियंका पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जनजागरूकता अभियान गांवों, शहरों, बस्तियों, स्कूलों एवं कॉलेजों में चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से लोगों को एचआईवी-एड्स से बचाव, रोकथाम एवं इसके प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने की जानकारी दी जाएगी।

जनजागरूकता रैली में विद्यालय की हेल्थ केयर शिक्षिका सीमा बघेले, आईटी शिक्षक अभय दुबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version