अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन सृजन अभियान की मथुरा जनपद ऑब्जर्वर, कर्नाटक की विधायक श्रीमती अंजली नेवालकर ने मथुरा पहुंचकर महानगर एवं जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया तथा संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
श्रीमती अंजली नेवालकर का कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य, राजन पाठक, जिलानी कादरी, भगवान सिंह, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम, जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, कासन रिजवी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर श्रीमती अंजली नेवालकर ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक पदाधिकारी को सक्रिय होकर संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। जल्द ही महानगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि श्रीमती अंजली नेवालकर का मथुरा आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन से महानगर कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।
इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन सृजन अभियान की मथुरा जनपद ऑब्जर्वर श्रीमती अंजली नेवालकर के साथ सहयोगी कोऑर्डिनेटर शिवराम वाल्मीकि, श्रीमती प्रतिमा सिंह एवं अजय शर्मा भी मौजूद रहे।
