महिला का पीछा कर शादी का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

महिला का पीछा कर शादी का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान में करमा पुलिस ने महिला का पीछा करने, हाथ पकड़कर शादी के लिए दबाव बनाने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को एक महिला ने थाना करमा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि नरेन्द्र तिवारी पुत्र यदुवेन्द्र तिवारी, निवासी भरुहा, थाना करमा, सोनभद्र अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से उसका पीछा कर रहा था। आरोप है कि उसने महिला की स्कूटी रोककर उसका हाथ पकड़ा और शादी के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना करमा में आरोपी के विरुद्ध धारा 74, 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक करमा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज सिंह ने हमराह हेड कांस्टेबल विशाल चौहान के साथ मंगलवार को भरुहा माइनर के पास आरोपी को उसकी मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी को शांति व्यवस्था बनाए रखने और संज्ञेय अपराध की रोकथाम के तहत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में हिरासत में लेकर नियमानुसार चालान न्यायालय भेज दिया। आरोपी के कब्जे से मिली मोटरसाइकिल को ई-चालान एप के माध्यम से धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version