मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात के दौरान मागं की गई थी जिसमें 1 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जुन्नारदेव में बाल वाटिका खोलने एवं विद्यालय को हार्ड स्टेशन घोषित किए जाने हेतु विकास गुप्ता आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन को पत्र लिखा 2आमला से छिंदवाड़ा नागपुर,जबलपुर ,रेल लाइन का दोहरीकरण एवं आमला जुन्नारदेव से होते हुए जबलपुर एवं नागपुर हेतु अतिरिक्त रेल गाड़ियों का विस्तार किया जाए इस संदर्भ में अश्विन वैष्णव रेल मंत्री को पत्र लिखा।

उपरोक्त गंभीर विषयों पर ध्यान रखते हुए आप संबंधित विभाग से स्वीकृति दिलाने एवं अति शीघ्र कार्यवाही करने की अपील की ज्ञात हो कि उपरोक्त विषयों को प्रमुखता से नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुणेश जायसवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष रखी थी जिसे तत्काल उन्होंने संज्ञान में लेते हुए गंभीर विषयों पर ध्यान आकर्षित किया।
