भुसावल में क्रॉप बीमा के लिए एक ही सेंटर, वेबसाइट ठप; अंतिम तिथि पर किसानों की बढ़ी चिंता | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में क्रॉप बीमा के लिए एक ही सेंटर, वेबसाइट ठप; अंतिम तिथि पर किसानों की बढ़ी चिंता | New India Times

भुसावल तहसील में क्रॉप बीमा भरने की प्रक्रिया किसानों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। यहां फिलहाल केवल एक ही सेंटर शुरू होने से किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं, वहीं दूसरी ओर वेबसाइट में बार-बार आ रही तकनीकी खराबी और सर्वर डाउन की समस्या ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
वेबसाइट सही ढंग से काम नहीं करने के कारण कई किसान समय पर अपना बीमा फॉर्म भर नहीं पा रहे हैं। सेंटर पर घंटों इंतजार के बावजूद अनेक किसानों का काम अधूरा रह जा रहा है, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि भुसावल एक प्रमुख तहसील होने के बावजूद यहां बड़ी संख्या में सेतु केंद्र और CSC सेंटर मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद क्रॉप बीमा के लिए केवल एक ही सेंटर संचालित किया जा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।
क्रॉप बीमा भरने की अंतिम तिथि 9 अगस्त होने के कारण किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि वेबसाइट और सर्वर की समस्या तत्काल दूर की जाए, अतिरिक्त सेंटर शुरू किए जाएं तथा अंतिम तिथि बढ़ाकर राहत दी जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version