ट्रैक पर फंसा लोडेड ट्रक, QRF जवानों की सूझबूझ से टली बड़ी रेल दुर्घटना | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260809-WA0041.mp4

मध्यप्रदेश के सागर जिले में पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (QRF) जवानों की तत्परता और साहस से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर माल से लदा एक ट्रक अचानक खराब होकर बंद हो गया, जिससे दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई।
जानकारी के अनुसार, 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी बांदकपुर (दमोह) में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान जवानों ने देखा कि एक भारी-भरकम मालवाहक ट्रक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच खड़ा है और उसी समय ट्रेन के आने की संभावना भी बन रही थी।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जवानों ने बिना देर किए मोर्चा संभाला। सभी ने मिलकर ट्रक चालक की मदद करते हुए ट्रक को धक्का लगाकर ट्रैक से हटाया और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। समय रहते ट्रैक खाली होने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद ट्रक चालक ने QRF जवानों का आभार व्यक्त किया। जवानों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version