कासिम खलील, बुलढाणा(महाराष्ट्र),NIT;
बुलढाणा जिला के सातपुडा जंगल के आदिवासी बहुल क्षेत्र के संग्रामपुर में बिती रात कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों ने एक पत्रकार की दूकान को आग लगा दी जिसमें करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। इस घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुलढाणा ज़िले के संग्रामपुर में हिंदी दैनिक लोकमत समाचार के पत्रकार युसूफ शेख की पंचायत समिती के सामने ही हुमेरा झेराक्स नामी दूकान है। इसी दूकान के माध्यम से वह अपना और अपने परिवार का खर्च चलाते थे। यहीं से वह समाज सेवा के लिए पत्रकारिता भी करते है।19 जनवरी की रात में पत्रकार युसूफ शेख अपनी दूकान बंद कर के घर चले गए इसी बीच रात में लगभग 1.30 बजे अज्ञात असमाजिक तत्वों ने दूकान के शटर का ताला तोड़ा और अपनी दुश्मनी निकालते हुए दूकान में आग लगाने के बाद घटना स्थल से फरार हो गये।
रात 2 बजे दूकान से आग निकलते हुए किसी व्यक्ति ने देखा और पत्रकार शेख को इसकी जानकारी दी। तत्काल पत्रकार शेख वहां पहुंचे और कुछ लोगों की मदद से आग को बुझाया किन्तु तब तक सब कुछ जल चुका था। इस आगजनी में 1 झेरॉक्स मशीन, 3 कंप्यूटर,1 लेपटोप, 3 प्रिंटर मशीन, आधार किट, फर्नीचर कुल मिलाकर लगभग 5 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया है।
तामगांव पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचरकर दुकान का पंचनामा कर लिया है। कयास लगाया जा रहा है कि युसूफ शेख की पत्रकारिता से आहत कुछ असमाजिक तत्वों ने अपना बदला निकालने के उद्देश से उन्हें आर्थिक रूप से नुक्सान पहुंचाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
