खेकड़ा में सरस्वती माताजी के चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह का भव्य आयोजन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी खेकड़ा स्थित चमत्कारी श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम, निर्भय एन्क्लेव में रविवार को गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी के चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह एवं मां पद्मावती की भक्ति आराधना का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य कलश की स्थापना मीनू जैन, धर्मपत्नी राजेश जैन, रोहिणी द्वारा की गई। दीप प्रज्ज्वलन गौरव जैन एवं सौरभ जैन ने सपरिवार, हरदेवपुरी, शाहदरा द्वारा किया।

मुख्य चोला अर्पण अनीता जैन, धर्मपत्नी पवन जैन, गुड़गांव द्वारा किया गया। इसी क्रम में फूल माला अर्पण अनिल जैन, पुत्र सिद्धार्थ जैन, दीपिका जैन, राहुल जैन एवं कृति जैन, मॉडल टाउन, दिल्ली द्वारा किया गया। मिठाई अर्पण दिव्या जैन, धर्मपत्नी गौरव जैन, लक्ष्मी नगर द्वारा तथा फल अर्पण मंजू जैन, धर्मपत्नी नरेश जैन, खेकड़ा द्वारा किया गया।

पंच मेवा अर्पण सतीश जैन एवं मनोज जैन ने सपरिवार खेकड़ा द्वारा किया। छप्पन भोग कपिला जैन, धर्मपत्नी आशीष जैन एवं पुत्र ईशान जैन, गुड़गांव, हरियाणा द्वारा लगाया गया। शास्त्र भेंट रीता जैन, धर्मपत्नी मुकेश जैन, राधेपुरी, दिल्ली द्वारा की गई। वहीं वस्त्र भेंट रजनी जैन, धर्मपत्नी नवीन जैन, वैशाली द्वारा की गई।

पाद प्रक्षालन श्रीमती मंजू जैन, धर्मपत्नी आदेश जैन, लक्ष्मी नगर, दिल्ली द्वारा तथा आरती निक्की जैन, धर्मपत्नी नवीन जैन, बिहारी कॉलोनी, दिल्ली द्वारा की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा 51 चोले अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु जैन और आर्यन जैन के भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर धाम के अध्यक्ष अंकुश जैन, सह-कोषाध्यक्ष लाजपतराय जैन, विपुल जैन बागपत, जनेश्वर दयाल जैन, नरेश जैन, अनिल जैन, सुनील जैन, अजय जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version