शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
5 अगस्त को सहजनवा स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में अटेवा ब्लॉक सहजनवा का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष यादवेन्द्र यादव ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर साकेत, प्रधानाचार्य, मुरारी इंटर कॉलेज रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुरानी पेंशन आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी पेंशनविहीन कर्मचारियों को एकजुट होना होगा। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को भी इस आंदोलन से जोड़ना आवश्यक है।
सम्मेलन में अटेवा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एवं जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक संरक्षक दिग्विजय सिंह ने किया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एवं जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी पेंशनविहीन सरकारी कर्मचारियों का अटेवा से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि 21 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालकर जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा जाएगा। इसके अलावा 25 सितंबर 2026 को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। कोई भी व्यक्ति किसी भी पद पर कार्यरत हो, सेवानिवृत्ति के बाद उसे पेंशन की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए सभी पेंशनविहीन कर्मचारियों को एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत बनाना होगा।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम रानी ने कहा कि 21 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा में सहजनवा ब्लॉक से सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी भाग लेंगे।
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा बेसिक शिक्षा कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय, गोरखपुर तक निकाली जाएगी तथा पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम में रत्नेश कुमार वर्मा, ऋतुराज मिश्रा, विमल कुमार मौर्य, दिलीप त्रिपाठी, पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. सत्यवीर, वैभव कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार, विक्रम, बृजेश कुमार यादव, कमल भास्कर, आसमा खातून, सुनीता त्रिपाठी, वंदना सिंह, रूपा जायसवाल, सुधा सिंह, अनिता दुबे, दिव्या त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी, अर्चना गुप्ता, तुलिका त्रिपाठी, सीमा सिंह, चन्द्रकांता, अर्पणा दत्त, उपेन्द्र कुमार, अंजली सिंह, सीमा राय सहित विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
