भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी का जनसंपर्क अभियान तेज, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीणों से मांगा समर्थन | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी का जनसंपर्क अभियान तेज, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीणों से मांगा समर्थन | New India Times

विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के मंडल बेलवा अंतर्गत शक्ति केंद्र हर्रैया, कोल्हुई तथा ग्राम मंकर-मंकरी में भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन एवं सहयोग की अपील की।

भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी का जनसंपर्क अभियान तेज, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीणों से मांगा समर्थन | New India Times

जनसंपर्क के दौरान जयवर्धन तिवारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनसेवा, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं और सुझावों से उन्हें अवगत कराया। जयवर्धन तिवारी ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष इंद्रजीत त्रिपाठी, शक्ति केंद्र संयोजक बद्री गुप्ता, राकेश मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि पप्पू कनौजिया, प्रधान बलिराम मौर्य, वासुदेव यादव, कुंवर सिंह, सुनील पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version