विश्व स्तनपान सप्ताह: जिला अस्पताल में नई माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विश्व स्तनपान सप्ताह-2026 के द्वितीय दिवस पर “माँ का पहला अमृत, शिशु का पहला अधिकार — स्वस्थ भविष्य का मजबूत आधार” थीम के तहत जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की मैटरनिटी विंग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन-सह-अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में PMSMA, CCP, FCC एवं PMH के अंतर्गत किया गया।

इस दौरान नई माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान की आवश्यकता, उसके लाभ, सही स्तनपान तकनीक तथा परिवार की सहयोगी भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों एवं अंधविश्वासों का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर निराकरण करते हुए आईईसी (IEC) सामग्री का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को प्रोत्साहित करना तथा परिवार और समाज की सक्रिय भागीदारी से माताओं के लिए सुरक्षित, सहयोगी एवं आत्मविश्वासपूर्ण वातावरण तैयार करना था।

मैटरनिटी विंग में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर अंकिता एवं ज्योति, तथा सपोर्टिंग स्टाफ अनीता बाई ने कार्यक्रम के दौरान अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं, नवप्रसूता माताओं एवं उनके परिजनों ने सहभागिता कर स्तनपान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

यह जागरूकता कार्यक्रम 2 अगस्त 2026 को जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की मैटरनिटी विंग में आयोजित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version