एचडीएफसी बैंक के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखी बैंकिंग की बारीकियां | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

एचडीएफसी बैंक के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखी बैंकिंग की बारीकियां | New India Times

केशव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने एवं बैंकिंग प्रणाली को नजदीक से समझने के उद्देश्य से एचडीएफसी बैंक का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक श्री जयंत द्विवेदी ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बैंक के विभिन्न विभागों का परिचय कराते हुए चेक जारी करने, चेक जमा करने, नकद निकासी, बैंकिंग मशीनों के उपयोग तथा अन्य दैनिक बैंकिंग प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बैंक के लॉकर सेक्शन का भी अवलोकन किया, जहां उन्हें लॉकर सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं उसके किराये संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

इंटरैक्टिव सत्र के दौरान रिटेल बैंकिंग विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। साथ ही बचत एवं चालू खाते, ऋण, ब्याज दरें, डिजिटल बैंकिंग, म्यूचुअल फंड तथा अन्य बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। श्री द्विवेदी ने भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की भूमिका पर भी प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध करियर की संभावनाओं से अवगत कराया।

यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इससे उन्हें कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ बैंकिंग कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव भी मिला, जिससे उनकी वित्तीय समझ और अधिक सुदृढ़ हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version