नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बीजेपी के विजय चौधरी ने मंत्री गिरीश महाजन से मोबाइल पर किए संवाद में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के परिवार के विरोध में जहर उगला। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से के इस्तीफे की मांग की जवाब में महाजन ने विजय की बात काटकर उसको शालीनता का पाठ पढ़ाने की बजाय आंशिक सहमती व्यक्त करी। सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो क्लीप के कारण महाराष्ट्र बीजेपी में अफरातफरी मची।

खडसे परिवार को लेकर विजय की अभद्र भाषा ने गुर्जर समाज और बीजेपी के भीतर गुस्सा भर दिया। उत्तर महाराष्ट्र में जामनेर छोड़कर जलगांव सावदा नंदुरबार में बीजेपी ने आंदोलन कर विजय चौधरी पर सख़्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार चौधरी ने बीजेपी से इस्तीफ़ा दे दिया है और ऑडियो क्लीप वायरल करने वाले विजय के पीए को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। चौधरी – महाजन संवाद मामले में बीजेपी और आंदोलकों ने मंत्री गिरीश महाजन की भूमिका को क्लीन चिट दे दी है। गिरीश महाजन ने भी अपने पक्ष मे कोई सफ़ाई नहीं दी है।

मीडिया के मुताबिक विजय चौधरी ऑडियो कॉल कांड में करीब 6 जीबी की डेटा हिस्ट्री है जो चरणबद्ध तरीके से सोशल नेटवर्क पर आज भी वायरल हो रही है। इस डेटा में महाराष्ट्र बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं के बारे में अश्लील और अप्रिय भाषा का प्रयोग सुना जा रहा है। एकनाथ खडसे के ज़िक्र के बगैर महाराष्ट्र की सियासत पूरी नहीं हो सकती है। इस प्रकरण का बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा गंभीर रूप से संज्ञान लिए जाने की बात सामने आ रही है।
