स्कूटी चोरी का पर्दाफाश: नवघर पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, कई मामले उजागर | New India TimesOplus_131072

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

स्कूटी चोरी का पर्दाफाश: नवघर पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, कई मामले उजागर | New India Times
फाइल फोटो

भाईंदर पूर्व स्थित नवघर इलाके में स्कूटी चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। नवघर पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 417/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सचिन हरी कलंबटे (उम्र 40 वर्ष), जो महादेव प्लाज़ा, साईबाबा नगर, नवघर रोड, भायंदर पूर्व के निवासी हैं, ने अपनी 10 हजार रुपये कीमत की होंडा एक्टिवा (MH04 HP1592) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। यह घटना 24 जुलाई की रात 11 बजे से 25 जुलाई दोपहर 12 बजे के बीच की बताई गई।
पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अलाउद्दीन शोएब अंसारी (उम्र 23 वर्ष, निवासी गोरेगांव, मुंबई) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से चोरी की गई स्कूटी सहित अन्य दो वाहन भी बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में पहले से कई चोरी के मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को नवघर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक एवं क्राइम ब्रांच की टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version