नसीराबाद में GNRF का पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने दिया हरित भविष्य का संदेश | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नसीराबाद में GNRF का पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने दिया हरित भविष्य का संदेश | New India Times

नसीराबाद स्थित के.एस.टी. उर्दू हाई स्कूल में दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक विभाग GNRF (गरीब नवाज़ वेल्फेयर फाउंडेशन) की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बदलते मौसम, बढ़ती गर्मी और पर्यावरणीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत देशभर में लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के जलगांव जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अत्तारी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल आज की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अब्दुल बासित अत्तारी, डॉ. अज़ीम शकील कुरैशी, वसीम कुरैशी, मोइज़, आरिफ़, ज़ाहिद, कुरैशी आसिफ़, फ़ारूक़ तथा GNRF के जिला अध्यक्ष रफ़ीक़ रोशन का विशेष सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version