रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर स्थित श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर में श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद एवं परिषद परिवार के तत्वावधान में संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला में मासिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
पाठशाला की संचालिका श्रीमती चेतना कोठारी ने बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर चौरड़िया, श्रीसंघ उपाध्यक्ष दिलीप कोठारी, नरेंद्र रांका, विमल जैन, संघ के वरिष्ठ सदस्य हेमंत कावड़िया एवं संतोष भंडारी के हाथों 30 से अधिक विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मासिक पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर महिला परिषद अध्यक्ष एवं पाठशाला संचालिका श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, संचालिका श्रीमती निशा बाफना, महिला परिषद की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मधुबाला चौरड़िया, कल्पना शाह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
