श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम व एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम व एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव ने कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कृष्ण चंद्र गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार, डीएसपी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहलगांव बटेश्वर स्थान, गंगा घाट, कहलगांव तीन पहाड़ गंगा तट, घोघा, एकचारी तथा वैना पुल का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं, आपदा प्रबंधन एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने, यातायात संचालन को सुचारु रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधनों एवं पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने, आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version