शेयर बाजार में नुकसान के चलते रची हत्या की साजिश, मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

शेयर बाजार में नुकसान के चलते रची हत्या की साजिश, मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

वालीव पुलिस ने जी.एस.एम. फाइल्स लिमिटेड, वसई (पूर्व) में कंपनी के पार्टनर मोहनसिंह लक्ष्मणसिंह परमार पर गोली चलाकर हत्या के प्रयास के मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 24 जुलाई 2026 को हुई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सागर गिरीश भानुशाली, जो कंपनी का ही भागीदार है, ने शेयर बाजार में भारी नुकसान के चलते कर्ज में डूबने के बाद इस साजिश को अंजाम दिया। आरोपी ने आर्थिक संकट से निकलने के लिए मोहनसिंह परमार को अपने शेयर बेचने के लिए दबाव बनाया और करीब 32 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। इसके बाद पैसे लौटाने से बचने और कंपनी पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के उद्देश्य से हत्या की साजिश रची गई।
मामले में वालीव पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 497/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और स्थानीय जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश में कोई अन्य आर्थिक या संगठित अपराध का नेटवर्क तो शामिल नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version