जामा मस्जिद जुन्नारदेव चुनाव का ऐलान: 7 अगस्त को होगा मतदान, 5 अगस्त तक जारी होगी अंतिम मतदाता सूची | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जामा मस्जिद जुन्नारदेव चुनाव का ऐलान: 7 अगस्त को होगा मतदान, 5 अगस्त तक जारी होगी अंतिम मतदाता सूची | New India Times

जामा मस्जिद के वर्तमान सदर सैय्यद गौहर जमाल शाह ने शुक्रवार, 31 जुलाई को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि सदर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार रिटर्निंग अधिकारी हाजी नसीम खान से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

नामांकन पत्र 2 अगस्त 2026 तक प्राप्त किए जा सकेंगे तथा उसी दिन रात्रि 9:00 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा। 3 अगस्त को रात्रि 9:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 4 अगस्त को उम्मीदवारों की सूची जामा मस्जिद के सूचना बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। मतदाता सूची पर प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद 5 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची सूचना बोर्ड पर प्रकाशित की जाएगी।

मतदान 7 अगस्त (शुक्रवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी तथा शाम 5:30 बजे निर्वाचित सदर के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

निर्वाचित सदर का नाम ही मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में पंजीयन के लिए भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जिन लोगों ने कमेटी गठन के लिए पहले से मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में आवेदन जमा किए हैं, यदि वे चुनाव में पराजित हो जाते हैं या चुनाव में भाग नहीं लेते हैं, तो उन्हें अपना आवेदन वक्फ बोर्ड से वापस लेना होगा।

समाचार लिखे जाने तक तीन उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर लिए थे। इनमें वर्तमान सदर सैय्यद गौहर जमाल शाह, अफरोज आलम और नजीम खान शामिल हैं।

कार्यक्रम के अंत में वर्तमान सदर सैय्यद गौहर जमाल शाह ने जामा मस्जिद की पिछले तीन वर्षों की आय-व्यय का चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) द्वारा ऑडिट किया गया विस्तृत विवरण भी आम जनता के समक्ष पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version