अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

प्रखंड कार्यालय कहलगांव में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड प्रमुख, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, दंडाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, पंचायतों के मुखिया एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) की योजनाओं, सेवाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र चयन प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी भी दी गई।
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों के समाधान पर विचार-विमर्श किया। बैठक के अंत में सभी ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।
