एक्सपर्ट क्लासेस में दसवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी मोटिवेशनल एवं करियर मार्गदर्शन व्याख्यान आयोजित | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई के युवा शिक्षाविद एवं पत्रकार डॉ. मोहम्मद अहमद शाह के कुशल नेतृत्व में संचालित एक्सपर्ट क्लासेस, धारावी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दसवीं कक्षा (एस.एस.सी.) के विद्यार्थियों के शैक्षणिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के उद्देश्य से विशेष मोटिवेशनल एवं करियर मार्गदर्शन व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सेलोट मोहम्मद हनीफ इस्माइल (कैसर डिग्री कॉलेज ऑफ कॉमर्स, बांद्रा, मुंबई) ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत, समय की पाबंदी, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं उच्च चरित्र ही सफलता की वास्तविक नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि सैयद यासिर सर, अंसारी रिजवान सर, शेख आसिफ सर (अंजुमन तब्लीगुल इस्लाम, कुर्ला, मुंबई) तथा मोहम्मद अनवर सर (एक्सपर्ट क्लासेस) ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा की प्रभावी तैयारी, अनुशासन, माता-पिता एवं शिक्षकों के सम्मान तथा सकारात्मक सोच के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

एक्सपर्ट क्लासेस के संस्थापक एवं निदेशक, शिक्षामित्र एवं पत्रकार डॉ. मोहम्मद अहमद शाह ने अपने स्वागत भाषण में संस्था की 21 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन के लिए निरंतर ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करती रही है। उन्होंने सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर सेलोट मोहम्मद हनीफ इस्माइल एवं अन्य शिक्षकों ने डॉ. मोहम्मद अहमद शाह को पीएच.डी. (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनकी शैक्षणिक एवं शोधपरक सेवाओं की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों ने भी अपने प्रिय शिक्षक को बधाई देकर खुशी व्यक्त की।

अंत में मोहम्मद अनवर सर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों के बेहतर मार्गदर्शन, शैक्षणिक प्रगति एवं चरित्र निर्माण के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version