'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मेघनगर वेयरहाउस परिसर में हुआ पौधारोपण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मेघनगर वेयरहाउस परिसर में हुआ पौधारोपण | New India Times

भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘हरित मध्य प्रदेश’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन की मेघनगर शाखा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मेघनगर वेयरहाउस परिसर में हुआ पौधारोपण | New India Times

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक बी.एल. चौहान के नेतृत्व में इंदौर संभाग के सभी जिलों के वेयरहाउस शाखा प्रबंधकों, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधकों तथा जेवीएस गोदाम संचालकों ने भाग लेकर पौधारोपण किया।

इस अवसर पर बी.एल. चौहान (क्षेत्रीय प्रबंधक, इंदौर), अमित गोड (जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम, झाबुआ), पी.एस. हटीले (मेघनगर), गोपाल चौहान (धार), महेश चौहान (बड़वानी), उमेश ओशादी (खरगोन), यू.एस. सोलंकी (अलीराजपुर), दिलीप चौहान (बुरहानपुर), गणेश भास्कर (इंदौर) सहित मेघनगर के उद्योगपति एवं समाजसेवी बहादुर हाड़ा (संचालक, नाकोड़ा वेयरहाउस, गढ़वाड़ा, मेघनगर) तथा बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version