बदायूं शरीफ़ के पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना पीर आतिफ़ मियां क़ादरी क़िब्ला का 31 जुलाई को बुरहानपुर आगमन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उत्तर प्रदेश के बदायूं शरीफ़ की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक शख्सियत पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना पीर आतिफ़ मियां क़ादरी क़िब्ला का 31 जुलाई 2026 को पंजाब मेल (ट्रेन संख्या 12138) से बुरहानपुर आगमन होगा।

यह जानकारी बुरहानपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, नगर निगम पार्षद, उपनेता प्रतिपक्ष, मोमिन जमात बुरहानपुर के सेवानिवृत्त सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उबैद उल्लाह सरदार मोती उल्ला तथा युवा अधिवक्ता शोएब अहमद क़ादरी ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि यह पूरे बुरहानपुर सहित सर्वधर्म प्रेमी नागरिकों के लिए गर्व का विषय है कि बदायूं शरीफ़ स्थित आस्ताना-ए-आलिया क़ादरिया के सज्जादा नशीन एवं उनके आध्यात्मिक गुरु (पीर-ओ-मुर्शिद) हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज पीर आतिफ़ मियां क़ादरी क़िब्ला बुरहानपुर पधार रहे हैं। उनके आगमन पर वे अपने मरहूम वालिद सरदार मोती उल्ला साहब के निवास पर विश्राम करेंगे।

अधिवक्ता उबैद उल्लाह शेख एवं अधिवक्ता शोएब अहमद क़ादरी ने बताया कि पीरे तरीक़त हज़रत आतिफ़ मियां क़ादरी क़िब्ला, ताजदार-ए-अहले सुन्नत हज़रत पीर सालिम रहमतुल्लाह अलैह के जानशीन हैं। वे 31 जुलाई 2026 को पंजाब मेल से रात्रि लगभग 10:30 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे।

वे 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 को बुरहानपुर में प्रवास करेंगे तथा अधिवक्ता उबैद उल्लाह शेख के निवास पर ठहरेंगे। इसके पश्चात 2 अगस्त 2026 को फज्र की नमाज़ के बाद प्रातः लगभग 6:00 बजे महाराष्ट्र के दौलताबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वे हज़रत बहाउद्दीन अंसारी शत्तारी क़ादरी रहमतुल्लाह अलैह के पारंपरिक उर्स की सरपरस्ती करेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में आयोजित धार्मिक जलसों में भी शिरकत कर आमजन को अपने फैज़ से लाभान्वित करेंगे।

अधिवक्ता उबैद उल्लाह शेख एवं अधिवक्ता शोएब अहमद क़ादरी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना आतिफ़ मियां क़ादरी क़िब्ला से मुलाक़ात कर उनकी दुआएँ एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version