मोबाइल कोर्ट की सख्ती: 151 वाहनों पर चालान, 1.41 लाख रुपये वसूले | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मोबाइल कोर्ट की सख्ती: 151 वाहनों पर चालान, 1.41 लाख रुपये वसूले | New India Times

ग्वालियर शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ाते हुए न्यायालय के निर्देश पर सड़क पर मोबाइल कोर्ट लगाकर विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा और डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
शहर के के.आर.जी. तिराहा, गोविंदपुरी और ठाटीपुर सहित विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की दो टीमें गठित कर यातायात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना बीमा, हूटर और ब्लैक फिल्म जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।
थाना यातायात कंपू क्षेत्र में 32 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 12,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि मजिस्ट्रेट द्वारा 44 चालानों से 58,000 रुपये जमा कराए गए। साथ ही तीन दोपहिया वाहनों को जब्त कर थाना कंपू में खड़ा कराया गया।
वहीं झांसी रोड क्षेत्र में 48 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 29,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा मजिस्ट्रेट द्वारा 24 चालानों से 42,000 रुपये जमा कराए गए।
पूरे अभियान के दौरान कुल 151 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,41,000 रुपये की राशि वसूली गई। अभियान में न्यायिक मजिस्ट्रेटों सहित यातायात थाना कंपू और झांसी रोड का पुलिस बल मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version