ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने ग्राम खड़की में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 47 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा विगत दिवस ग्राम पंचायत खड़की में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 47 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. कैलाश एवं डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही सभी मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

इस दौरान सभी मरीजों का निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (जनरल चेकअप) तथा ब्लड प्रेशर की जांच की गई।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तथा ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version