बिजली बिल बकाया होने पर पनारा खंती नंबर-6 के पंप की बिजली काटी, पेयजल संकट की आशंका | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा की खंती नंबर-6 स्थित पंप की बिजली आपूर्ति बिजली विभाग ने काट दी है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार ग्राम पंचायत पर ₹7,47,912 का बिजली बिल बकाया है, जिसका भुगतान नहीं किए जाने के कारण लगभग दो दिन पहले पंप की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।

बिजली कटने से आने वाले दिनों में ग्राम पनारा के ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत शीघ्र ही ₹7,47,912 के बकाया बिजली बिल का भुगतान करे, ताकि पंप की बिजली आपूर्ति बहाल हो सके और पानी की समस्या उत्पन्न न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version