मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में ‘सम्भव’ योजना के अंतर्गत जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर विभाग से संबंधित समस्याएं व शिकायतें दर्ज कराईं।
जन सुनवाई में कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक (जल) विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
