अकोट शहर बना ‘खड्डों का शहर’, बारिश में सड़कों की बदहाली से जनजीवन बेहाल | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260728-WA0001.mp4

लगातार हो रही बारिश ने अकोट शहर की सड़कों की पोल खोल दी है। शहर के कई मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े खड्डे बन जाने से आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि स्कूली बच्चों को भी खड्डों में भरे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनके यूनिफॉर्म दिनभर गीले रहते हैं और बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
वहीं बाइक, ऑटो और अन्य छोटे-बड़े वाहन चालकों को भी खस्ताहाल सड़कों के कारण रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर पहले से ही विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा में रहा है, ऐसे में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।
इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष माया ताई धूडे ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस समस्या पर कब तक ठोस कार्रवाई करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version