ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सेवा नियमावली की मांग को लेकर विधायक राजेश कुमार त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सेवा नियमावली की मांग को लेकर विधायक राजेश कुमार त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांग सेवा नियमावली (सेवानियमावली) लागू कराने के संबंध में चिल्लूपार विधायक राजेश कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सेवा नियमावली की मांग को लेकर विधायक राजेश कुमार त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने सेवा नियमावली शीघ्र लागू किए जाने की मांग करते हुए अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, जिला मंत्री शम्भूनाथ गौड़, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला संगठन मंत्री रामदुलारे यादव, जिला संप्रेक्षक उमेश सिंह, संयुक्त जिला मीडिया प्रभारी राज कुमार, जिला उपाध्यक्ष बलराम गौतम, राजू यादव, अरुण कुमार कन्नौजिया, सुनील कुमार, उमेश यादव, गणेश कुमार, ओम प्रकाश, रंजय कुमार, सुरेश कुमार, पवन कुमार कन्नौजिया, रामध्यान, रमेश कुमार सिंह, विनोद यादव, रविन्द्र कुमार, रामानुज, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पवन जायसवाल, राकेश राणा, राजबली, अजय, केशव प्रजापति, रामशिला यादव, कमलेश कुमार, श्याम सुंदर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version