अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) मथुरा द्वारा सोमवार प्रातः संयमन तीर्थ, स्वामी घाट पर महर्षि वेदव्यास प्रादुर्भाव महोत्सव के अवसर पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामगोपाल शर्मा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महर्षि वेदव्यास के जीवन एवं संस्कृत साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने चारों वेदों का संकलन कर श्रीमद्भागवत सहित अनेक महान ग्रंथों की रचना की, जिससे भारतीय संस्कृति समृद्ध हुई। वक्ताओं ने बताया कि गुरु पूर्णिमा को ही वेदव्यास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। समारोह में समिति द्वारा 31 वरिष्ठ भागवत आचार्यों, कथा व्यासों एवं विप्रजनों को पगड़ी, शॉल, पटका एवं भगवान श्री परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में आचार्य रमाकांत गोस्वामी, मुकेश शास्त्री, रवि पंडित, विष्णु विराट, गोपालाचार्य, बलराम पंडित, हर्षवर्धन, मुकेश आचार्य, ज्योतिषाचार्य बंशीधर शर्मा, अनिल परशुराम, अनिल स्वामी, पं. राजेश अग्निहोत्री, लक्ष्मीकांत शास्त्री, अजय तेलंगाना, राकेश पंडित, विष्णु दीक्षित, महंत रामेश्वर दास, शरद शंकर नागर, सुमित कृष्ण शास्त्री, कुमारी चारु चर्चिता, राजू पंडित सहित अन्य शामिल रहे।
इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष मनोज बॉबी डेयरी, विनोद दीक्षित, कुंजी शर्मा, सुनील शर्मा, राजा दीक्षित, सचिव के.के. शर्मा सहित बड़ी संख्या में संतजन, विद्वान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
