लाजपतपुरा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260726-WA0026.mp4

कोतवाली थाना क्षेत्र के लाजपतपुरा वार्ड में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। शनिवार शाम करीब 5 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260726-WA0024.mp4

जानकारी के अनुसार शुक्रवारी टोरी निवासी इकराम उर्फ छोटू (22) अपने दोस्तों प्रशांत ठाकुर और अरशलान अली के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मदारछल्ला स्थित मुर्गा बीड़ी के पास लाजपतपुरा निवासी आरोपी अरशान ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने इकराम पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि मामले में थाना गोपालगंज में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version