नजरपुर में लटकते बिजली के तार बने हादसे का कारण, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नजरपुर में लटकते बिजली के तार बने हादसे का कारण, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग | New India Times

ग्राम पंचायत नजरपुर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित उड़िया मोहल्ला में बिजली के पोल से लटकते तार लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। बस्ती के बीचोंबीच झूल रहे ये तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिदिन बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में नीचे लटकते तारों से करंट लगने, शॉर्ट सर्किट होने तथा आग लगने जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बरसात के मौसम में यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण बस्तीवासी लगातार असुरक्षा के माहौल में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके पर टीम भेजकर लटकते तारों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही बिजली के पोल और संपूर्ण लाइन की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुधार कार्य भी किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से भी इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version