साबिर खान, मुंबई/गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

देशभर में प्रस्तावित 27 जुलाई के ‘भारत बंद’ और छात्रों के बढ़ते आंदोलन के दबाव के बीच केंद्र सरकार को बड़ा फैसला लेना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस घटनाक्रम के बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रही भीम सेना और संविधान सुरक्षा पार्टी (SSP) ने ‘भारत बंद’ का आह्वान वापस लेने की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर तड़के सुबह जंतर-मंतर पहुंचे, जिसके बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज़ हो गई। तंवर ने इस फैसले को छात्र शक्ति और सामाजिक संगठनों की बड़ी जीत बताया है।
वहीं, उनकी सहयोगी वंशिका ने बयान जारी कर कहा कि पर्दे के पीछे की रणनीति और शांत तैयारी ने इस आंदोलन को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय देशभर के छात्र-छात्राओं और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों को दिया।
हालांकि ‘भारत बंद’ को वापस ले लिया गया है, लेकिन नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन यहीं खत्म नहीं होगा। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
