अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के जिला एवं प्रदेश कार्यालय का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नियाजउद्दीन पठान ने किया। कार्यालय का उद्घाटन प्रसिद्ध मुस्लिम स्कॉलर जनाब जमशेद आलम ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर समाज एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनाब जमशेद आलम, वरिष्ठ पत्रकार इरफान खान (भोपाल), चांदनी खान (विदिशा), कर्मवीर सिंह, साजिदा नाज (सिरोंज) तथा मुशिरा खान (इंदौर) को परिषद की ओर से ‘मानव सेवा सम्मान’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष नियाजउद्दीन पठान ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना, मानव अधिकारों की रक्षा करना तथा पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ मानव अधिकारों के प्रति जनजागरूकता अभियान को और अधिक गति मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी हाजी जाहिद मंसूरी, सीनियर प्रभारी नजरउद्दीन पठान, भोपाल जिला अध्यक्ष अब्दुल जब्बार खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अली, भोपाल जिला अध्यक्ष (महिला सेल) गुलशाद बेगम, प्रदेश अध्यक्ष (महिला सेल) जेहरा सैफी, सीहोर जिला सचिव अफसाना खान मुस्कान, जिला संगठन सचिव जगदीश कुमार परमार, इरफान खान, जावेद खान, कर्मवीर सिंह, साजिदा नाज, चांदनी खान, मुशिरा खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मानव सेवा, सामाजिक समरसता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
