मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शिकायतकर्ता श्रीमति निर्मला पाल निवासी जुन्नारदेव के द्वारा शिकायत की गई थी कि श्याम पाल पिता नाथुराम पाल निवासी रामनगर दमुआ का मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के सेक्टर क्रमांक 15 का हितग्राही होकर राशन परिवहन का कार्य करता है। श्याम पाल का सेक्टर में संलग्न वाहन ट्रक क्रमांक MP-04-HE-1270 से थाना कुण्डीपुरा जिला छिन्दवाड़ा में दिनांक 10.03.26 को दुर्घटना होने पर FIR क्र. 140/26 के आधार पर दि. 10.03.26 से 13.03.26 तक थाना कुण्डीपुरा की पुलिस अभिरक्षा में खड़ा था और 02 दिन बाद पुलिस हिरासत से छोड़ा गया था। श्याम पाल के द्वारा लगातार दि. 10.03.26 से 12.03.26 को राशन प्रदाय केन्द्र घुट्टी के कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रकाश के साथ मिलकर ट्रक क्रमांक MP-04-HE-1270 से शासकीय खाद्यान्न परिवहन करने का फर्जी बिल तैयार कर धोखाधड़ी करते हुये शासकीय कार्य में जालसाजी की गई है।

उक्त शिकायत मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई लिमिटेड विभाग से संबंधित होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे को शिकायत के संबंध में अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे जांच की गई। जिला प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पो. जिला छिंदवाड़ा से श्याम पाल के अनुबंधित वाहन ट्रक क्रमांक MP-04-HE-1270 के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं अन्य भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य में पाया गया कि दिनांक 10.03.26 के दिनांक 12.03.26 तक ट्रक क्रमांक MP-28-H-0592 से मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का राशन परिवहन किया गया परन्तु केन्द्र प्रभारी मनोज पचलिया व कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रकाश यादव के द्वारा वाहन मालिक श्याम पाल के कहने पर कुल 11 ट्रक चिट ट्रक फर्जी रूप से आनलाईन तैयार कर उसमें ट्रक क्रमांक क्रमांक MP-28-H-0592 के स्थान पर थाना कुण्डीपुरा में एक्सीडेंट के मामले मे दिनाँक 10.03.2026 से 13.03.2026 तक अभिरक्षा में जप्तशुदा ट्रक क्रमांक MP-28-HE-1270 का का नम्बर डाल कर फर्जी बिल तैयार कर शासन से परिवहन करने का मासिक किराया राशि प्राप्त करना पाया गया।
वाहन मालिक श्याम पाल पिता स्व. नाथूराम पाल उम्र 51 साल निवासी रामनगर दमुआ थाना दमुआ के द्वारा केन्द्र प्रभारी मनोज पचलिया व कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रकाश के साथ मिलकर जानबूझकर श्याम पाल को आर्थिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से थाना कुण्डीपुरा के पुलिस अभिरक्षा में खड़े हुये ट्रक क्रमांक MP-04-HE-1270 का राशन प्रदाय केन्द्र से जारी होने वाले इलेक्ट्रानिक बिलों/ट्रक चिटों में उक्त ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर MP-04-HE-1270 का उल्लेख मिथ्या प्रविष्टि के रूप में करते हुये कूटरचना कर कूटरचित 11 नग फर्जी बिल/ट्रक चिट तैयार कर उनका असली रूप में प्रयोग करना प्रमाणित पाये जाने पर आरोपीगण राशन प्रदाय केन्द्र घुट्टी के प्रभारी मनोज पचलिया निवासी ग्राम सिधौली थाना तामिया, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रकाश यादव निवासी छिन्दवाडा एवं ट्रक मालिक श्याम पाल निवासी रामनगर थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा के विरूद्ध धारा 336(2), 336(3),340(2),344,49 BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान तीनो आरोपियो को दिनांक 23.07.2026 को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई एवं आरोपी राशन केन्द्र प्रभारी उसके कार्यालय से तैयार किये गये 11 नग फर्जी इलेक्टॉनिक ट्रक चिट/बिल को तथा दसरे आरोपी कम्प्युटर आपरेटर प्रकाश यादव से उसके ऑफिस मे रखे फर्जी इलेक्टॉनिक चिट/बिल जनरेट करने वाले कम्प्युटर एवं प्रिंटर को जप्त किया गया तथा तीसरे आरोपी ट्रक मालिक श्याम पाल उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये ट्रक क्रमांक MP-04-HE-1270 एवं MP-28-H-0592 को जप्त कर थाना परिसर मे सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। इस प्रकरण की जांच मे अन्य आरोपियो की संलिप्ता के संबंध मे विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीयो के नाम आरोपी (1) श्याम पाल पिता श्री स्व. नाथूराम पाल उम्र 48 साल नि. रामनगर दमुआ थाना दमुआ
(2) प्रकाश यादव पिता स्व. श्री जवाहरलाल यादव उम्र 32 साल नि. रेल्वे रैक पाइंट के पास टावर के पीछे छिन्दवाडा
(3) मनोज पचलिया पिता फूलसिंग पचलिया उम्र 34 साल नि. ग्राम सिधौली थाना तामिया
जप्त की गई सामग्री
आरोपी आरोपी श्याम पाल से ट्रक क्रमांक MP-04-HE-1270 एवं MP-28-H-0592
आरोपी प्रकाश यादव से कंप्यूटर सिस्टम एवं प्रिंटर
आरोपी मनोज पचलिया से 11 नग फर्जी ट्रक चिट/आनलाईन बिल एवं सील
कार्यावही मे शामिल पुलिस टीम निरीक्षक जे, मसराम थाना प्रभारी जुन्नारदेव, उनि, मुकेश डोंगरे, आरक्षक अनिल उइके , सखन धुर्वे, रामअवतार तिवारी, संतोष धुर्वे प्र. आर. संदीप झरबडे का विशेष योगदान रहा।
