"मैं आज़ाद हूं, मैं आज़ाद रहूंगा" — अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को दी श्रद्धांजलि | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260724-WA0073.mp4
New India times

थांदला के एमजी रोड स्थित पत्रकार कार्यालय परिसर में कंचन सामाजिक सेवा संस्थान एवं भारतीय गौरक्षा वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों ने अमर शहीद एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260724-WA0074.mp4

इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय संचालक, मालवा प्रांत महाधिवक्ता एवं महिला परिषद की ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वर्षा संजय परमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सोलंकी, गौरक्षा प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद राजू धानक, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी कादर शेख, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सोलंकी, रवि जाट, श्लेष परमार, विजय कटारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एडवोकेट मयूरी धानक ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद विश्व के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। वे साहस, त्याग, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। उनका बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा और शक्ति प्रदान करता है।

इस दौरान कादर शेख, रवि जाट एवं राजू धानक ने भी चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version