बच्चों के भविष्य के मुद्दे पर AIMIM की अहम बैठक कल, सलीम सागवान ने की व्यापक भागीदारी की अपील | New India TimesOplus_131072

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

बच्चों के भविष्य के मुद्दे पर AIMIM की अहम बैठक कल, सलीम सागवान ने की व्यापक भागीदारी की अपील | New India Times

बच्चों के भविष्य और शिक्षा से  जुड़े अहम मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से कल शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष सलीम सागवान ने जिले के मुस्लिम एवं हिंदू नागरिकों से इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
जारी संदेश में सागवान ने कहा कि दिल्ली में चल रहे आंदोलन तथा विद्यार्थियों के अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी एक वर्ग या समाज का नहीं, बल्कि सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का विषय है, इसलिए हर नागरिक का जागरूक रहना और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाना जरूरी है।
उन्होंने जानकारी दी कि इच्छुक नागरिक दोपहर 3 बजे के बाद RTO कार्यालय के पास स्थित AIMIM कार्यालय पर एकत्रित हों। यहां से सभी लोग सामूहिक रूप से रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में आगे की रणनीति तय करने के साथ-साथ सरकार तक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी। सागवान ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version