साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

बुधवार, 22 जुलाई 2026 को महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजितदादा अनंतराव पवार की जयंती के अवसर पर मिरा-भाईंदर महानगरपालिका मुख्यालय एवं तहसीलदार कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर आयुक्त राधाबिनोद शर्मा, तहसीलदार निलेश गौड तथा पूर्व राज्यमंत्री व विपक्ष नेता डॉ. आसिफ शेख ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में उपमहापौर, सभापति, नगरसेवक, पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत नेता के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
