दिन में भारी वाहनों पर रोक, चुनार में रात 10 से सुबह 6 बजे तक ही मिलेगी एंट्री | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

दिन में भारी वाहनों पर रोक, चुनार में रात 10 से सुबह 6 बजे तक ही मिलेगी एंट्री | New India Times

चुनार शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। उपजिलाधिकारी (SDM) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब चुनार नगर क्षेत्र में दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
आदेश के मुताबिक भारी वाहन केवल रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे। दिन में नो-एंट्री लागू रहने से जाम की समस्या में कमी आने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रशासन के इस निर्णय का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए इसे जनहित में अहम कदम बताया है। वहीं क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह के प्रति भी लोगों ने आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रयासों से यह व्यवस्था लागू हो सकी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version