दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, इटवा पुलिस ने न्यायालय भेजा | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना इटवा पुलिस ने दिनांक 20.07.2026 को थाना इटवा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 159/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों को मझउंवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. संदीप यादव पुत्र रामबरन यादव

2. कंचन यादव पत्नी रामबरन यादव

दोनों निवासी ग्राम खुनियांव, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक रामजी यादव

हेड कांस्टेबल रबिन्द्र कुमार गौतम

महिला कांस्टेबल रंजना कोरी

सभी थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version