सीनियर अनुसूचित बालक छात्रावास में छात्रों की आंखों की जांच, 10 विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क चश्मा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सीनियर अनुसूचित बालक छात्रावास, जुन्नारदेव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. यू.के. नेमा द्वारा छात्रों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान 35 छात्रों की आंखों का परीक्षण किया गया। इनमें से 10 छात्रों की दृष्टि संबंधी समस्या पाए जाने पर उन्हें नंबर के अनुसार निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे, ऐसी जानकारी डॉ. नेमा ने दी।

उन्होंने छात्रों को आंखों की देखभाल एवं स्वच्छता के संबंध में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आंख आने (आई फ्लू) जैसी समस्या होने पर एक-दूसरे का रुमाल, तौलिया या अन्य व्यक्तिगत वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही आंखों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के उपायों की भी जानकारी दी।

प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्रावास का स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version